फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से मजदूर की मौत

ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से मजदूर की मौत

Sun, 08 Apr 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से  मजदूर की मौत
death logo

विज्ञापन
ठूठीबारी (महराजगंज)। ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से चपेट में आए एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो मजदूर घायल हो गए।
ठूठीबारी टोला धरमौली निवासी रामप्रसाद सहानी (59)पड़ोसी मुल्क नेपाल नवलपरासी जिले के सुआठी गांव समीप एक ईंट भठ्ठे पर मजदूरी करता था। रविवार की सुबह रामप्रसाद अपने सहयोगियों के साथ भठ्ठे में ईंट सजा रहा रहे था। उसी दौरान अचानक भठ्ठे की दीवार गिर गई, जिसके नीचे धरमौली निवासी रामप्रसाद, ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी पारस सहानी व रांची की एक महिला दब गई। मजदूरों के काफी प्रयास के बाद दीवार के नीचे दबे तीनों मजदूरों को बाहर निकला गया जिसमें रामप्रसाद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पारस सहानी व रांची की एक महिला मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गई, जिनको नवलपरासी स्थित पृथ्वी चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं रामप्रसाद सहानी का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। रामप्रसाद सहानी की मौत होने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर ईंट उद्योग समिति नवलपरासी के सहयोग से ईंट भठ्ठा मालिक नरेंद्र व शैलेंद्र गुप्ता ने मृतक रामप्रसाद सहानी के परिजनों को शव दाह संस्कार के लिए 32 हजार नेपाली रुपए की सहयोग राशि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed