{"_id":"59cce1bd4f1c1b9e538b4baf","slug":"201506599357-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के गेट से उचक्कों ने उड़ाया 40 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के गेट से उचक्कों ने उड़ाया 40 हजार
Updated Thu, 28 Sep 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नौतनवां कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में रुपये जमा करने गए एक व्यक्ति को झांसा देकर उचक्के 40 हजार रुपये लेकर भाग गए।
ग्राम लक्ष्मीनगर के टोला बैकुंठपुर निवासी चंद्रिका बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में 40 हजार जमा करने पहुंचे। इसी बीच एक युवक उनके पास पहुंचा और यह बोलने लगा कि यह बाउचर रुपये जमा करने वाला नहीं है। उक्त युवक चंद्रिका को दूसरे रंग का बाउचर भरने की बात बताकर गेट पर लाया और पलक झपकते ही उनके हाथ से 40 हजार रुपये छीनकर भाग गया। चंद्रिका ने इसकी सूचना स्थानीय थाने में दी। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार एवं ऋतुराज बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गए। पुलिस रुपये लेकर भागने वाले उचक्के की तलाश कर रही है। पिछले सप्ताह यहां कुछ दूर स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर खड़े भोलू शुक्ला की स्कूटर की डिकी से उचक्कों ने डेढ़ लाख रुपये चुरा लिए थे। आए दिन इस तरह की घटना घटने तथा पुलिस द्वारा कुछ भी नहीं कर पाने को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।