{"_id":"5ba54097867a557f6917f897","slug":"191537556631-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजिया छोड़कर गए ताजियादार, खेत से जाने पर प्रशासन ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजिया छोड़कर गए ताजियादार, खेत से जाने पर प्रशासन ने रोका
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजिया छोड़कर गए ताजियादार, खेत में जाने पर प्रशासन ने रोका
हंसखोरी महुअवां में रास्ते के विवाद में कई घंटे तक रुका रहा जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के धनहा बैजौली निवासी इजहार के खेत के रास्ते ताजिया ले जाने की जिद पर अड़े ताजियादारों ने ताजिया बैरिकेडिंग से 200 मीटर दूर खेत में रखकर वापस चले गए। प्रशासन के अधिकारियं के समझाने बुझाने के बावजूद ताजियादारों ने ताजिया दफन नहीं किया और छोड़कर चले गए। उधर हाईकोर्ट से आदेश लेकर आए इजहार का कहना था कि हर साल उनके खेत से होकर ताजिया ले जाया जाता था, इससे फसल को क्षति पहुंचती थी। वह न्यायालय की शरण में गए। न्यायालय ने ताजिया खेत के रास्ते से नहीं ले जाने देने का आदेश दिया है।
मौके पर मौजूद अपर जिलाधिकारी इन्द्रभूषण वर्मा व अपर पुलिस अधिक्षक आशुतोष शुक्ला ने कहा कि हर हाल में न्यायालय के आदेश का पालन कराया जाएगा। खेत के रास्ते ताजिया नहीं जाने दिया जाएगा। जबकि ताजियादार खेत के रास्ते ही ताजिया ले जाने की जिद पर अड़े रहे। न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए समझाने के बाद भी ताजियादार नहीं माने और ताजिया बैरिकेडिंग के पास छोड़कर चले गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर पुलिस एवं पीएसी तैनात की गई है। इस मौके पर थानाध्यक्ष रामपाल यादव, डीसीआरबी प्रभारी ओपी चौहान आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में कोठीभार थाना क्षेत्र के रामपुरकला जहां एक सप्ताह से ताजिया को कर्बला ले जाने के रास्ते को लेकर दो वर्ग के लोगों के बीच विवाद चल रहा था। कई दौर की बैठकों के बाद भी जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने नई परंपरा शुरू किए जाने पर रोक लगा दी। शुक्रवार को किसी तरह ताजिया कर्बला में दफन हुआ। मौके पर पीएसी के अलावा एएसपी आशुतोष शुक्ला, सीओ रणविजय सिंह, एसडीएम देवेश कुमार, चौकी प्रभारी जयशंकर मिश्रा दल बल के साथ जमे रहे।
विज्ञापन
पनियरा थाना क्षेत्र के हंसखोरी महुअवां में ताजिया कुछ देर के लिए रास्ते के विवाद को लेकर रुका रहा। शाम करीब 7:30 बजे पुलिस और प्रशासन के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद ताजिया कड़ी सुरक्षा के बीच खुटहां कर्बला पर ले जाया गया। एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा ने बताया कि समझाने के बाद मामला शांत हो गया है। दो पक्षों को शनिवार को बातचीत के लिए बुलाया गया है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार, सीओ सदर देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।