फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   लो-वोल्टेज से आजिज आ चुके ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

लो-वोल्टेज से आजिज आ चुके ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 06 Sep 2017 12:29 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
लो-वोल्टेज से आजिज आ चुके ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
महराजगंज। परतावल क्षेत्र के परसा खुर्द गांव में मंगलवार को लो-वोल्टेज की समस्या से पीड़ित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि गांव में पिछले छह माह से वोल्टेज की समस्या है। कई बार शिकायत के बाद भी विद्युत उपकेंद्र के उपभोक्ता शिकायत का निस्तारण नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वह मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेज गांव के बिजली समस्या की शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

परसा खुर्द गांव निवासी जगदीश त्रिपाठी, संत यादव, राधेश्याम तिवारी, रामरक्षा यादव, पं.जुगुल किशोर शुक्ला, सुमंत तिवारी, राम सनेही, राम परीखन, राम अवतार रामप्रीत प्रजापति, राम सकल यादव उर्फ गुड्डू यादव, प्रिंस तिवारी आदि ने बताया कि गांव में बिजली आपूर्ति के लिए दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। दोनों ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं। इससे गांव में वोल्टेज की समस्या गंभीर हो गई है। इसके अलावा तार जर्जर हो गए हैं। गांव के पश्चिम पोखरे के समीप स्थित ट्रांसफार्मर से अर्थिंग नहीं मिल रही है। इससे बल्ब के केवल फिलामेंट जल रहे हैं। बल्ब की रोशनी ढिबरी की लौ की तरह है। गांव वालों ने बिजली विभाग के ट्रोल फ्री नंबर पर शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस संबंध में विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता संघप्रिय गौतम का कहना है कि परसा खुर्द में लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए जेई को निर्देश दिया गया था। अगर अभी तक समस्या दूर नहीं हो पाई है तो गंभीर लापरवाही है। जिले से टीम भेज कर वोल्टेज समस्या की जांच कराकर उसे दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed