{"_id":"5c6aea48bdec2273ab6078cb","slug":"181550510664-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत में बेझिझक लें पुलिस की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसीबत में बेझिझक लें पुलिस की मदद
Mon, 18 Feb 2019 10:54 PM IST
राकेश पांडेय
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 18 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में बच्चों को नारी सुरक्षा और सम्मान का शपथ दिलाते एसडीएम मदन कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सेक्रेड हार्ट स्कूल निचलौल में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत पुलिस की पाठशाला लगी। इसमें पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि एसडीएम निचलौल मदन कुमार ने बेटियों का हौसला बढ़ाने के साथ ही उन्हें सुरक्षा के उपाय भी बताए।
उन्होंने कहा कि छात्राएं बेझिझक मुसीबत के समय 1090 पर फोन कर पुलिस की मदद लें। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा। निचलौल थाने के प्रभारी निरीक्षक गौतम सिंह ने सेहत पर भी ध्यान देने की सलाह दी और कहा कि बेटियां मां से हर बात साझा करें। उन्होंने छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए। उप निरीक्षक मुनीर सिंह ने महिलाओं से जुड़े कानून की जानकारी दी। प्रबंधक जीएन तिवारी ने कहा कि समाज की सोच बदली है, लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है। बेटियां आज भी अकेले कहीं जाने से डरती हैं। कई बार अप्रिय घटना की वजह से उनकी पढ़ाई बंद करा दी जाती है। समाज सेवी दुर्गा अग्रहरि ने नारी सुरक्षा के लिए किए जा रहे सरकारी प्रयासों की चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन रवि प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान आनंद त्रिपाठी, सर्वेश सांत्रा, मीनाक्षी त्रिपाठी, रितू अग्रहरि, अर्पिता पांडेय, घनश्याम दूबे, जीएन गुप्ता, उमाशंकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
छात्राएं बोलीं
कानून की जानकारी मिली
छात्रा अर्चना ने कहा कि अमर उजाला के इस कार्यक्रम में कानून की जानकारी मिली। स्कूलों में ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए ताकि छात्राओं को इसका लाभ मिल सके।
लड़कियों का हौसला बढ़ा
छात्रा रागिनी ने कहा कि अब अकेले कहीं जाने में डर नहीं लगेगा। पुलिस अधिकारियों की बातों से हम लड़कियों का हौसला बढ़ा है। इस कार्यक्रम से प्रेरणा मिली।
कानून की जानकारी मिली
छात्रा मांसी ने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर न सिर्फ कानून के बारे में जानकारी मिली बल्कि यूपी 100 पर फोन कर कैसे मदद ली जा सकती है, इसका भी पता चला।
पुलिस पर भरोसा बढ़ा
छात्रा साहिन कैसर ने कहा कि कार्यक्रम में पुलिस के बारे में कई अहम जानकारी मिली। अब हमें यह भरोसा हो गया है कि पुलिस हमारे लिए है।
मुसीबत में पुलिस की मदद लें
प्रधानाचार्य एससी सांत्रा ने विद्यार्थियों से कहा कि वे कहीं भी कुछ गलत होता देखें तो पुलिस को सूचना दें। उन्हें कुछ परेशानी हो तो माता-पिता को जानकारी दें और पुलिस की मदद लें।