{"_id":"61ec486a8a03954e513e6806","slug":"17253-people-was-vaccination-maharajganj-news-gkp424613126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 17, 253 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 17, 253 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 17, 253 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगवाने के प्रति लोगों में उत्साह बढ़ा है। टीका अब सिर्फ कैंप में ही नहीं मोबाइल टीम भी भ्रमण कर लगा रही है। यहीं कारण है कि केंद्रों पर भीड़ भी कम हो रही है। शनिवार को जिले में 17,253 लोगों को टीका लगाया गया।
महिला अस्पताल में फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। चुनाव को देखते हुए फ्रंटलाइन वर्करों को प्राथमिकता के आधार पर बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। केंद्रों पर जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर टीका लगाया जा रहा है। केंद्र पर तैनात कर्मी लोगों को दूसरा डोज समय पर लगवाने की अपील कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में जल्दी ही टीकाकरण का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा परसौनी में दारुल उलूम कुद्दुशिया अहले सुन्नत फखरुल उलूम मदरसा में शनिवार को एक सौ पचास छात्र छात्राओं को टीका लगा। इस दौरान प्रबंधक फुलेमान अली, प्रधानाचार्य तज्जमुल हुसैन, अब्दुल हक, मोहम्मद ताहिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-------------------------
सीएचसी में तैयार हो रही किट
मिठौरा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए दवाओं की किट तैयार की जा रही है। 1600 किट तैयार कर आशा कार्यकर्ताओं को दी जाएगी। यह जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा में फार्मासिस्ट अखिलेश पटेल ने दी। उन्होंने बताया कि किट में एजिथ्रोमाईसिन, पैरासिटामॉल, कैल्शियम डी 3, जिंक सल्फेट, बी काम्प्लेक्स, विटामिन सी सहित सात दवाएं रखी जा रही हैं। संवाद