{"_id":"6aff630903451cb9060796c1","slug":"operation-conviction-also-proved-effective-in-this-high-profile-case-in-the-district-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-189606-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मुकदमों की भीड़ में नजीर की तैयारी, पांच माह में आ सकता है फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मुकदमों की भीड़ में नजीर की तैयारी, पांच माह में आ सकता है फैसला
विज्ञापन
महराजगंज। अदालतों में लंबित मुकदमों की भीड़, फैसले में लगने वाले सालों और फैसले से पहले ही आरोपित की मौत जैसे मामलों में न्याय व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। इन्हीं के बीच जिला जज की अदालत एक मामले में नजीर स्थापित करने की ओर अग्रसर है। गंभीर वारदात के इस मुकदमे में महज पांच माह या उससे भी कम समय में निर्णय आ सकता है।
तीन अगस्त की रात बृजमनगंज रेलवे स्टेशन परिसर के सरकारी आवास में वारदात हुई थी। आरोप है कि एक युवक आवास में घुस आया और वहां सो रहे रेलवे कर्मचारी के सिर पर रॉड से हमला कर हत्या कर दी थी और उनकी पत्नी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी की पहचान महुलानी निवासी के रूप में की।
मामले में पुलिस की सक्रियता चर्चा का विषय बनी। घटना के एक घंटे के भीतर तहरीर मिली और अगले दिन प्राथमिकी दर्ज हो गई। प्राथमिकी दर्ज होने के महज एक घंटे के भीतर ही आरोपित को दबोच लिया गया। जिला जज की अदालत में पुलिस ने सिर्फ छह दिन में चार्जशीट दाखिल कर ऑपरेशन कन्विक्शन की सार्थकता को साबित किया। इस तेजी को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि हत्या के मामले में दो साल से पहले कोर्ट से अब तक कोई फैसला नहीं आया है।
विज्ञापन
तेज सुनवाई है वजह
पुलिस ने वारदात को साबित करने के लिए चार्जशीट में 34 गवाहों के नाम शामिल किए हैं। जिला जज की कोर्ट में इस मामले की लगातार सुनवाई चल रही है। अब तक 20 से अधिक गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। शेष गवाहों की गवाही भी तेजी से पूरी कराने की तैयारी है। आमतौर पर हत्या और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में ट्रायल वर्षों तक खिंच जाता है। गवाहों के न पहुंचने, पैरवी में ढिलाई और तकनीकी अड़चनों से केस लटक जाता है। त्वरित गिरफ्तारी, कम समय में चार्जशीट और कोर्ट में लगातार अभियोजन व बचाव पक्ष की पैरवी ने इसे मिसाल बना दिया है। कानून के जानकारों के मुताबिक यदि इसी रफ्तार से सुनवाई चली तो अगले कुछ महीनों में इस पर अंतिम फैसला आ सकता है।
बोले विशेषज्ञ
हत्या के इस मामले में शासकीय अधिवक्ता के सहयोग से नियमित पैरवी की जा रही है। जिला जज की अदालत भी सुनवाई नियमित कर रही जिससे मामले में लगभग 75 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। दो से तीन तारीखों में इस मामले में फैसला आ सकता है।
- आशुतोष पांडेय, लीगल डिफेंस काउंसिल, विधिक सेवा प्राधिकरण