फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सभी बीडीओ समेत 18 अफसरों का वेतन रोका

सभी बीडीओ समेत 18 अफसरों का वेतन रोका

Thu, 02 Aug 2018 07:28 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
सभी बीडीओ समेत 18 अफसरों का वेतन रोका
सभी बीडीओ समेत 18 अफसरों का वेतन रोका
विज्ञापन

जिले में हैं 12 बीडीओ, तीन एडीओ और तीन ग्राम विकास अधिकारी पर भी हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। वृद्धा पेंशनधारकों के सत्यापन में लापरवाही के आरोप में मुख्य विकास अधिकारी राम सिंहासन प्रेम ने सभी 12 खंड विकास अधिकारियों, समाज कल्याण विभाग के तीन ग्राम विकास अधिकारियों तथा तीन सहायक विकास अधिकारियों का वेतन रोक दिया है। संबंधित अधिकारियों का वेतन सत्यापन कार्य पूरा होने तक रोके रखने का निर्देश दिया गया है।

सीडीओ ने बताया कि जिले में कुल 50378 वृद्धा पेंशन के लाभार्थी हैं। इन सभी पेंशनरों का सत्यापन 31 जुलाई तक करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद बृहस्पतिवार को सभी ब्लॉकों से उपलब्ध कराए गए सत्यापन रिपोर्ट में अब तक मात्र 10312 वृद्धा पेंशनधारकों के सत्यापन की जानकारी दी गई है। यह स्थिति तब है जबकि पूर्व में 30 जून तक सत्यापन का काम शत प्रतिशत पूरा करने की तिथि निर्धारित की गई थी। उन्होंने बताया कि सत्यापन कार्य में रुचि न लेने तथा अपेक्षित प्रगति न होने पर सभी 12 खंड विकास अधिकारियों के अलावा समाज कल्याण विभाग के तीन-तीन सहायक विकास अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों का वेतन सत्यापन कार्य पूरा होने तक रोक दिया गया है। जिन खंड विकास अधिकारियों का वेतन रोका गया है उनमें सूर्यनारायण मिश्र, उदयबीर यादव, दुर्योधन, पुष्पा सोनकर, विवेकानंद मिश्र, आनंद कुमार गुप्ता, बसंती देवी, रणजीत सिंह, प्रद्युम्न सिंह, गिरजा पांडेय तथा अजय कुमार यादव आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed