फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नहर में मिला नव विवाहिता का शव, हत्या की आशंका

नहर में मिला नव विवाहिता का शव, हत्या की आशंका

Thu, 28 Sep 2017 05:03 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
नहर में मिला नव विवाहिता का शव, हत्या की आशंका
महराजगंज। बीती रात कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरियारपुर बरवा दिगंबर स्थित नहर पुल के नीचे एक 28 वर्षीय नव विवाहिता का शव उतराया हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर पति सहित ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जनपद कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लखुआं के सिसई खलवां टोला निवासी बाढ़ू यादव ने अपनी पुत्री विनीता की शादी कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्रामसभा बढ़या निवासी सत्य यादव के पुत्र विजय यादव से की थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन कुछ दिन बाद ही पति विजय व ससुराल वाले विनीता को अपने परिजनों से और दहेज की मांग के लिए दबाव बनाने लगे। विनीता ने इससे इंकार कर दिया। इस बात को लेकर पति व ससुराल वालों से आए दिन विवाद होता रहता था। इसी बीच बृहस्पतिवार की शाम ग्राम सभा बरियारपुर बरवां दिगंबर स्थित नहर पूल के नीचे ग्रामीणों ने एक 28 वर्षीय नवविवाहिता का शव उतराया हुए देख कोठीभार पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकलवाया। जिसकी पहचान विनीता पत्नी विजय यादव के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी किसी ने मृतका के पिता बाढू़ यादव को दे दी। जिसके बाद कोठीभार थाने पहुंच पिता ने पति विजय यादव, ससुर सत्य यादव, सास विंदा देवी, देवर अंबरीश यादव व चचेरे ससुर महादेव के खिलाफ दहेज की मांग व हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोठीभार थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि लड़की के पिता बाढू़ यादव की तहरीर पर मृतका विनीता के पति विजय सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या व साक्ष्य मिटाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतका का पति विजय पुलिस हिरासत में है। अन्य की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed