{"_id":"59909f524f1c1bb6568b461f","slug":"171502650194-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ ने रोकवा दिया कार्ड का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ ने रोकवा दिया कार्ड का सत्यापन
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरंदरपुर। बीडीओ फरेंदा के राष्टीृय खाद्य सुरक्षा के कार्डों का सत्यापन रोकवा देेन से ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों में हड़कंप मच गया है। बीडीओ आरके उपाध्याय ने 8 अगस्त को पिपरामौनी के ग्राम प्रधान विनोद चौधरी को आदेश दिया था कि 10 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय पिपरहवा टोला पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में राशन कार्डों का सत्यापन कराया जाए। 10 अगस्त को राशन कार्डों का सत्यापन करवा रहे थे। उसी दिन बीडीओ ने सत्यापन रोकवा दिया। कहा कि विधायक नौतनवां की मौजूदगी सत्यापन होगा। इसके लिए तिथि बाद में घोषित होगी। बीडीओ का कहना है कि विधायक ने दूरभाष पर बताया है कि पिपरा मौनी के राशन कार्डों का सत्यापन उनकी उपस्थिति में होगा। एडीएम आरपी कश्यप का कहना है कि बीडीओ ने अगर राशन कार्ड का सत्यापन विधायक के कहने पर रोका है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
महराजगंज। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को कोठीभार थाना क्षेत्र के मुजहना बुजुर्ग निवासी राम बहादुर का भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने ने कहा कि बीते 19 जुलाई को अपने पत्नी के साथ जास रहे थे कि कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घायल अवस्था में पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज हुआ। मामले को 100 पुलिस और कोठीभार थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब हमलावर बार बार मारने की धमकी भी दे रहे हैं। इस भूख हड़ताल के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी भी आ गए हैं।