फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   शहर में लगे स्ट्रीट लाइट खराब, सड़कों पर अंधेरा

शहर में लगे स्ट्रीट लाइट खराब, सड़कों पर अंधेरा

Sat, 22 Sep 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
शहर में लगे स्ट्रीट लाइट खराब, सड़कों पर अंधेरा
शहर में लगे स्ट्रीट लाइट खराब, सड़कों पर अंधेरा
विज्ञापन

खराब स्ट्रीट लाइट ठीक कराने में रुचि नहीं ले रहा पालिका प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शहर के कई मोहल्लों में पथ प्रकाश की व्यवस्था तो की गई है लेकिन अधिकांश स्ट्रीट लाइट खराब पड़े हैं। करीब 10 मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट खराब पड़े हैं। अगर कुछ ठीक भी हैं तो उनका कवर टूटा है। कई जगह तो स्विच ही खराब पड़े हैं, इससे लाइट दिन में भी जलती है। नगर पालिका क्षेत्र में 25 वार्ड हैं। जिसमें से राजीव नगर में करीब पांच स्ट्रीट लाइट खराब पडे़ हैं, जो रात में जलते ही नहीं हैं। यही हाल अन्य मोहल्लों का है।
नगर पालिका क्षेत्र के राजीव नगर, लोहिया नगर, आजाद नगर, विस्मिल नगर, नेहरू नगर, चिऊरहां, जय प्रकाश नगर, इंदिरा नगर, पंत नगर समेत अन्य मोहल्ले में करीब 15 स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब हैं। इन मोहल्लों में कहीं लाइट जलती भी है तो उसका स्विच खराब है। ऐसे में दिन में भी लाइट जलती रहती है। पथ प्रकाश की बेहतर व्यवस्था नहीं होने से कई मोहल्ले में सड़कों पर अंधेरा रहता है। गणेश श्रीवास्तव कहते है कि शास्त्री नगर मोहल्ले में दर्जन भर से अधिक घरों तक पहुंचने के लिए अंधेरे में होकर जाना पड़ता है। तमाम स्थानों पर पोल ही नहीं है तो स्ट्रीट लाइट कहां से लगेगी। दिलीप शुक्ला ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पथ प्रकाश की व्यवस्था को लेकर नगर पालिका प्रशासन गंभीर नहीं है। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने में कोई रुचि नहीं ले रहा है। रात के समय बिजली रहने पर भी सड़क से गुजरने पर अंधेरे में होकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव कहना है कि सभी स्थानों पर पथ प्रकाश की बेहतर व्यवस्था की गई है। स्ट्रीट लाइट खराब होने पर ठीक कराया जाता है। अगर कहीं स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है तो उसे ठीक करा दिया जाएगा। नगर में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed