फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सामुदायिक शौचालय में बंद रहता ताला, खुले में शौच जाते लोग

सामुदायिक शौचालय में बंद रहता ताला, खुले में शौच जाते लोग

Sun, 15 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सामुदायिक शौचालय में बंद रहता ताला, खुले में शौच जाते लोग
सामुदायिक शौचालय में बंद रहता ताला, खुले में शौच जाते लोग
विज्ञापन

फोटो:-
दिखावा बनकर रह गया नेहरू नगर का सामुदायिक शौचालय
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले को खुले में शौच मुक्त घोषित करने की कवायद चल रही है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता, जिस दिन शौचालय निर्माण के प्रगित की समीक्षा न हो, लेकिन प्रशासन की ओर से किया जाने वाला प्रयास सफल होता नहीं दिख रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के नेहरू नगर मोहल्ले में सामुदायिक शौचालय दिखावा बन कर रह गया है। इसमें ताला बंद रहता है। मोहल्ले के लोगों को खुले में शौच जाना पड़ता है।

इन दिनों स्वच्छता अभियान पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन हकीकत की पोल नेहरू नगर मोहल्ले में खुल जाती है। मोहल्ले के लोगों की सुविधा के लिए बना सामुदायिक शौचालय बंद रहता है। बताया जाता है कि चार माह पहले खुला था, फिर इसे बंद कर दिया गया। मोहल्ले के अंतिम छोर पर प्राथमिक विद्यालय के करीब बने सामुदायिक शौचालय के आसपास सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। मोहल्ले के रहने वाले राजेश कुमार कहते हैं कि शौचालय करीब चार माह से बंद पड़ा है। रामसूरत यादव का कहना है कि भला कौन चाहेगा, खुले में शौच जाना। अगर सामुदायिक शौचालय नियमित खुले तो लोग उसी में शौच के लिए जाएंगे, लेकिन जनता की समस्याओं पर किसी का ध्यान नहीं है। जयप्रकाश प्रजापति कहते हैं कि स्वच्छता के प्रचार-प्रसार पर सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन नतीजा बेहतर नहीं निकल रहा है। जब शहर का सामुदायिक शौचालय बंद है तो गांव में क्या दशा होगी, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। कृष्णानंद प्रजापति ने कहा कि बंद पडे़ शौचालय को खोलने के लिए मांग की गई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल का कहना है कि स्वच्छता को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों की सुविधा के लिए सामुदायिक शौचालय बना है। बंद पडे़ शौचालय को खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed