{"_id":"6a99ddd9b6ec2946c204a71f","slug":"demand-for-cbi-probe-into-young-scientists-death-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-184473-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पनियरा को आठ अंकों से हरा हरपुर महंथ विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पनियरा को आठ अंकों से हरा हरपुर महंथ विजयी
विज्ञापन
भिटौली। घुघली क्षेत्र के हरपुर महंथ में आयोजित एक दिवसीय विराट कबड्डी प्रतियोगिता में मेजबान हरपुर महंथ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पनियरा की टीम को 8 अंकों से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 24 टीमों ने प्रतिभाग किया। दिन भर चले रोमांचक मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल में हरपुर महंथ ने धर्मपुर को और पनियरा ने दरौली को हराकर फाइनल में जगह बनाई। बुधवार की देर रात तक चले हाईवोल्टेज फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया लेकिन अंत में हरपुर महंथ के रीडरों और डिफेंडरों के अचूक तालमेल ने टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि सच्चिदानंद चौधरी ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सच्चिदानंद चौधरी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि कबड्डी सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि हमारी मिट्टी और संस्कृति की पहचान है। इस तरह के आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देते हैं और युवाओं को नशे से दूर रखकर अनुशासन व एकता सिखाते हैं। इस मौके पर सतीश कसौधन, रेफरी इरफान अली व बीरू, कमेंटेटर हेमंत तिवारी व सोबराती अली, निखिल कसौधन, सुधीर, नूर आलम, इरशाद और गज्जू की मौजूदगी रही।