फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गर्मी की तल्खी बढने के साथ ही दगा दे गई बिजली

गर्मी की तल्खी बढने के साथ ही दगा दे गई बिजली

Mon, 12 Jun 2017 12:28 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
गर्मी की तल्खी बढने के साथ ही दगा दे गई बिजली
महराजगंज। बेतहाशा बढती गर्मी और उमस से परेशान नगर वासियों के लिए रविवार का दिन काटना पहाड हो गया। गर्मी की तल्खी बढने के साथ ही सुबह के 7 बजे ही नगर में बिजली भी गुल हो गई और दोपहर के 3 बजे तक बिजली न आने से शहर वासियों का जीना दुभर हो गया। बजिंली के लिए लोगों की तमाम वैकल्पिक व्यवस्था भी साथ छोड गई। ज्यादात्तर घरों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। हाथों से पंखे हांकती महिलाओं बच्चों और बुढों के लिए रविवार का दिन किसी आफत से कम नहीं रहा। इसे लेकर अमर उजाला टीम ने लोगों से बात की तो लोगों की परेशानी और गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

इंदिरा नगर की रहने वाली गृहणी मीरा मिश्रा कहती है कि जैसे जैसे गर्मी बढती जा रही है बिजली की कटौती भी बढती जा रही है। सरकार ने तो दावा किया 24 घण्टे बिजली देने का लेकिन ढंग से दस घण्टे भी बिजली नहीं मिल रही है। इस गर्मी में बच्चों का भी बुरा हाल हो जा रहा गर्मी पूरी तरह असहनी होती जा रही है इसमे बिजली का कटना तकलीफ देता है।
विज्ञापन

पड़री मुहल्ले के रहने वाले रामनरेश कहते है कि बिजली आपूर्ति पर सरकार का दावा पुरी तरह फिसड्डी है। जैसे जैसे गर्मी बढती जा रही बिजली की कटौती भी बढ़ती चली जा रही है। रविवार का दिन जहां सबसे ज्यादा गर्म रहा तो वहीं बिजली कटौती में भी आज का दिन बेहद याद किया जाएगा। गर्मी पूरी तरह असहनीय होती जा रही इसमे भी बिजली कटेगी तो जीना मुश्किल हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमानगढी के रहने वाले नरेन्द्र कुमार बिजली कटौती का नाम सुनते ही गुस्से से लाल हो गए। गर्मी से आजिज नरेन्द्र कुमार कहते है कि एक तरह गर्मी ने जीना मुश्किल किया है ऊपर से बिजली की कटौती हालात को और बदतर बना दे रही है।

पडरी मुहल्ले की रहने वाली आराधना चतुर्वेदी कहती है कि गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। साथ ही बिजली कटौती भी बढती जा रही है। ऐसे में बेहद मुश्किल हो रही है। बच्चों ने पूरे दिन परेशान किया बिजली न रहने से बच्चों का और भी बुरा हाल हो जा रहा है। इनवर्टर भी जवाब दे गया और बिजली भी 3 बजे तक नहीं रही। ऐसे मेें बहुत परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed