{"_id":"5cf2c90ebdec2207532a7249","slug":"15594151007100-maharajganj-news84","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-100 टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी-100 टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी-100 टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल
फोटो
ट्रैक्टर ट्रॉली और यूपी-100 की गाड़ी में भिड़ंत का मामला गरमाया
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के रतनपुरवां टोला लौकियाबान में ट्रैक्टर ट्रॉली और यूपी-100 की बोलेरो गाड़ी में टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक व पुलिसकर्मियों में झड़प हो गई। पुलिसकर्मियों ने चालक पप्पू निषाद की जमकर पिटाई कर दी। उसके घर में तोड़फोड़ भी की। इससे नाराज गांव के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। इस मामले में आठ लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास का रही है।
शनिवार सुबह पप्पू निषाद ट्रैक्टर ट्रॉली से रामभजन निषाद के टेंट हाउस पर सामान उतारने जा रहे थे। इस दौरान यूपी-100 की बोलेरो से ट्रैक्टर ट्रॉली टकरा गई। यूपी-100 की गाड़ी में खरोच आ गई। इससे नाराज पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर चालक पप्पू निषाद की पिटाई कर दी। उसके घर में भी तोड़फोड़ की। इससे आक्रोशित गांव के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में पुलिसकर्मी देवेंद्र यादव और दिनेश यादव गंभीर रूप घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से पीएचसी पनियरा भिजवाया गया। पुलिस इस मामले में टेंट हाउस मालिक के घर के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। थानेदार अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ गोलबंद होकर हमला करने, 7 सीएलए एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।