फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   वेतन नहीं मिला तो लखनऊ में आन्दोलन की चेतावनी

वेतन नहीं मिला तो लखनऊ में आन्दोलन की चेतावनी

Fri, 24 Aug 2018 12:14 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
वेतन नहीं मिला तो लखनऊ में आन्दोलन की चेतावनी
चौकीदारों ने लखनऊ में आंदोलन करने की दी चेतावनी
विज्ञापन

फोटो
मानदेय की जगह वेतन निर्धारित करने की मांग को लेकर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। ग्रामीण पुलिस चौकीदार संगठन जिला इकाई की ओर से मानदेय की जगह वेतन निर्धारित करने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने समेत अन्य मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। इस दौरान चौकीदारों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो लखनऊ में आंदोलन किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष बाले खां ने कहा कि बिहार और गुजरात में चौकीदारों को राज्य कर्मचारी का दर्जा प्राप्त हो चुका है। यूपी में ग्रामीण चौकीदारों का मानदेय महज 15 सौ रुपये ही मिल रहा है। वेतन तय न करके राज्य सरकार ने चौकीदारों को मानदेय पर रखा है। इससे चौकीदारों को जीवन-यापन में समस्या हो रही है। थानों पर जब चाहे तब ड्यूटी कराई जाती है, लेकिन इस बारे में विचार नहीं किया जा रहा है। इस दौरान शिव कुमार कन्नौजिया, इंद्रजीत, रामनाथ वर्मा, नाथू गुप्ता, अनिरूद्ध प्रसाद, शोभा, अशफाक, रामनयन, समसुद्दीन, जलालुद्दीन, गोरख पांडेय, महेश कुमार, वीरेंद्र यादव, इंदल, लाल बहादूर, रामजी, रामअवध, अखिलेश कुमार, प्रवीण कुमार, जर्नादन, रामप्रीत, सरस्वती देवी, रेखा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed