फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   15 injured in fighting, stones pelted on police team

Maharajganj News: मारपीट में 15 घायल, पुलिस टीम पर पथराव

Mon, 25 Mar 2024 06:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 25 Mar 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
15 injured in fighting, stones pelted on police team
सिसवा बाजार (महराजगंज)। चौधरी चरण सिंह वार्ड मंशाछपरा में सोमवार को खेत में बकरी चराने से मना करने पर मारपीट हो गई, जिससें 15 लोग घायल हो गए। मौके पर पुलिस पहुंची तो लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने सख्ती करते हुए 16 लोगों को हिरासत में ले लिया है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चौधरी चरण सिंह वार्ड मंशाछपरा निवासी सत्यदेव के खेत में कंजड़ समुदाय के लोगों की बकरी चर रही थी। खेत मालिक ने मना किया तो कंजड़ों ने पिटाई कर दी। सत्यदेव के परिजन पहुंचे तो कंजड़ों ने खेत मालिक के परिवार की पिटाई कर दी। घायलों को चार एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस के जवानों पर भी कंजड़ों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया पुलिस को पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन

कुछ देर बाद अतिरिक्त पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची, तब जाकर मामला शांत हुआ। घटना में खेत के मालिक सत्यदेव 52, उनके परिवार के रामनरेश 90 व पिंटू को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बालकेश्वर, अमरीदा, धर्मेंद्र, अखिलेश सुंदरी, पंकज, राजकुमार, रघुवीर, अशोक, राणा देवी, पिंकी, बालकेशा, रामावती, अनिरुद्ध, श्रीराम, टीनू, जितेंद्र, लड्डू सहित अन्य घायलों का उपचार सीएचसी सिसवा में कराया गया। इस दौरान कुछ पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह के अनुसार, मारपीट करने वाले 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है। घायलों का इलाज अस्पताल में कराया गया। उपद्रव करने वालों ने पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed