फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   8 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़का पारा, गलन बढ़ी

8 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़का पारा, गलन बढ़ी

Tue, 05 Feb 2019 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
8 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़का पारा, गलन बढ़ी
8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा, गलन बढ़ी
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक कहीं भी अलाव के इंतजाम नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सोमवार को सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदला तो लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस हो जाने से ठंड के साथ गलन बढ़ गई वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंड के बावजूद शहर से लेकर गांव तक कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं दिखी। लोग अपने स्तर से अलाव जलाकर ठंड से बचाव की कोशिश करते नजर आए। अलाव की व्यवस्था न होे से जिला अस्पताल में मरीजों एवं बस स्टेशन पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नगर में सक्सेना चौक, मऊपाकड़, चौक रोड स्टैंड समेत अन्य अन्य स्थानों पर लोग ठंड से परेशान रहे। बस स्टेशन पर बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को दिक्कतें हुई। लोग इधर उधर दुकानों पर बैठकर बस का इंतजार करते दिखे। स्टेशन पर पहुंचे महेंद्र प्रसाद का कहना था कि अचानक ठंड बढ़ जाने से परेशानी बढ़ी है। अलाव का इंतजाम रहता तो सहूलियत मिलती, लेकिन यात्रियों की सुविधा के प्रति जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। उधर, जिला अस्पताल में आए मरीजों एवं तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल पहुंचने वाले मरीज घर से कंबल लेकर आए। वहीं, तीमारदार अस्पताल की गैलरी में बैठकर ठंड से बचने की कोशिश करते दिखे। मठिया गांव सत्यम यादव व विजयपुर से आए भोरिक का कहना था कि अस्पताल मरीज लेकर आए थे। ठंड से बचाव के लिए अस्पताल में कोई इंतजाम नहीं है। मरीज को भी ठंड से बचाने के लिए घर से कंबल लेकर आना पड़ता है। अस्पताल परिसर में कहीं भी अलावा का इंतजाम नहीं है। अचानक ठंड बढ़ने से दिक्कत बढ़ गई है। उधर, ग्रामीण इलाकों में लोग अपने स्तर से अलाव की व्यवस्था कर ठंड से बचाव की कोशिश करते दिखे। मुजुरी, पनियरा, सबया, बृजमनगंज, धानी, महदेवा, बागापार समेत अन्य स्थानों पर लोग ठंड से परेशान रहे।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के मुताबिक पछुआ विक्षोभ और आर्द्रता का असंतुलन अभी ठंड बढ़ाएगा। अगले कुछ दिन में बादल डेरा जमाएंगे। हल्की बारिश के भी आसार हैं। अगले दो दिन में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed