{"_id":"5c2e53b1bdec222d51418fa4","slug":"141546539953-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नकली खाद बीज बेंचने वाले जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नकली खाद बीज बेंचने वाले जाएंगे जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली खाद बीज बेचने वाले जाएंगे जेल
कृषि विभाग ने उर्वरक की 178 व बीज की 135 दुकानों पर की छापे की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में खाद की किल्लत को देखते हुए कृषि विभाग की तरफ से छापे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि नकली खाद बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पकड़े जाने पर संबंधित दुकानदार को जेल भेजा जा सकता है। उधर, जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय के निर्देश पर गठित टीम ने हाल के दिनों खाद की 178 व बीज की 135 दुकानों पर छापे की कार्रवाई कर जांच की।
जिला कृषि अधिकारी रविमणि तिवारी ने बताया कि खाद की दुकानों में जांच के दौरान संदेह होने पर जांच के लिए 30 नमूने लिए गए। इसमें से दो दुकानों के लाइसेंस भी निलंबित किए गए जबकि चार के लाइसेंस समाप्त किए गए हैं। वहीं ठूठीबारी में अवैध तरीके से खाद बेचने पर एक दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बीज की कुल 135 दुकानों पर की गई छापे की कार्रवाई के दौरान 43 नमूने लिए गए। नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी दुकान पर नकली खाद बिकते हुए पकड़ी गई तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जाएगा।