{"_id":"5ba13725867a557ead23e51a","slug":"141537292069-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दारू की बिक्री नहीं रुकी तो आबकारी इंस्पेक्टर जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची दारू की बिक्री नहीं रुकी तो आबकारी इंस्पेक्टर जाएंगे जेल
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
कच्ची शराब बिकी तो आबकारी इंस्पेक्टर जाएंगे जेल
- संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम ने दी चेतावनी, बिजली निगम के एक्सईएन को हिदायत
- 239 शिकायतों में से केवल 22 का मौके पर हुआ निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सभागार में मंगलवार को डीएम अमरनाथ उपाध्याय व एसपी आरपी सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने समस्याओं के निस्तारण में रुचि नहीं लेने पर बिजली निगम के एक्सईएन को कड़ी हिदायत दी। कच्ची शराब की बिक्री की शिकायत पर डीएम ने आबकारी इंस्पेक्टर को जेल भेजने की चेतावनी दी। समाधान दिवस में कुल 239 शिकायतें आईं। इनमें से 22 का मौके पर निस्तारण किया गया।
बरगदवा रामसहाय निवासी धर्मेंद्र पांडेय ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की कि 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार रेलवे लाइन से होकर गुजरा है। एक तार जर्जर हो चुका है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। डीएम ने इस बारे में बिजली निगम के एक्सईएन आरके गौतम से जानकारी मांगी तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। इस पर डीएम ने हिदायत देते हुए एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव विद्युत को पत्र भेजने का निर्देश दिया। पुरंदरपुर के टोला परगापुर व हथिगढ़वा के टोला लोधपुर के ग्रामीण शेषमन यादव, धीरेंद्र सहानी, जितेंद्र , अर्जुन सहित अन्य लोगों ने शिकायत की कि क्षेत्र में कच्ची शराब की बिक्री हो रही है। शिकायत करने पर केवल खानापूरी की जाती है। इस पर डीएम ने थानाध्यक्ष बृजमनगंज ज्ञानेंद्र राय व आबकारी इंस्पेक्टर रवि विद्यार्थी को चेतावनी दी। डीएम ने आबकारी इंस्पेक्टर को कच्ची शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगाने पर जेल भेजने की चेतावनी दी।
यादव टोला के पीएन द्विवेदी ने नाली जाम रहने की शिकायत की। डीएम ने बीडीओ को चेतावनी और एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्ट देने का निर्र्देश दिया। एसपी आरपी सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री व तत्काल अंकुश लगाएं अन्यथा संबंधित थानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीडीओ रामसिंहासन प्रेम, सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय, एसडीएम आरबी सिंह, बीएसए जगदीश शुक्ल, उपायुक्त मनरेगा उपेंद्र पाल, पीडी रामकरन पाल, तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता, पूर्ति अधिकारी प्रदीप पांडेय, एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
---------
चार राजस्वकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई
फरेंदा। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने तहसील के कई विभागों का निरीक्षण कर चार राजस्वकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। तहसीलदार के नायब नाजिर तानसेन से बैनामा में आपत्ति निस्तारण में देरी का कारण पूछा और मुकदमे के निस्तारण में लापरवाही पर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। एसडीएम कार्यालय में राजस्वकर्मी विजयकृष्ण चतुर्वेदी व फौजदारी लिपिक सुशील सिंह को भी नोटिस जारी किया गया।
-----
एक भी मामले का निस्तारण नहीं
निचलौल। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता उप जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार ने की। इस दौरान कुल 50 मामले आए। इनमें से एक भी मामला निस्तारित नहीं हुआ। क्षेत्र के टिकुलहिया निवासी नाजरा खातून, सूरत, लल्लन, सुनीता देवी ने बताया कि अधिकारियों ने आश्वासन देकर भेज दिया। इस दौरान तहसीलदार राहुल देव भट्ट, नायब तहसीलदार प्रद्युम्न पटेल, खंड विकास अधिकारी दुर्योधन, सीओ रणविजय कुमार सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह, इंस्पेक्टर हरेंद्र मिश्रा, बृजनंदन सिंह, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
----
अपर आयुक्त ने जायजा लिया
महराजगंज। अपर आयुक्त अजय कांत सैनी ने सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हाला जाना तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। यहां आए 136 मामलों में से मात्र पांच का ही निस्तारण हुआ, जबकि 131 फरियादियों को लौटना पड़ा। नौतनवां तहसील में एडीएम इंद्रभूषण वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां 119 मामले आए। राजस्व के चार मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।