{"_id":"5accf7684f1c1b533d8b467b","slug":"141523382120-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेेलवे ट्रैक पर घायल मिला ,डेढ़ घंटे रूकी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेेलवे ट्रैक पर घायल मिला ,डेढ़ घंटे रूकी रही ट्रेन
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरेंदा/लेहड़ा (महराजगंज)। आनंदनगर-बृजमनगंज रेलवे स्टेशन के बीच में बीती रात रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति की सूचना पर रेलवे प्रशासन हलकान रहा। घायल व्यक्ति के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने के कारण डेढ़ घंटे करीब गोमतीनगर एक्सप्रेस आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। बृजमनगंज पुलिस रेलवे की सूचना पर मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। तब जाकर कासन पर ट्रेन का संचालन शुरू हुआ। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर मटिहनवां निवासी वंशीधर (50) सोमवार की सायं मुंबई जाने के लिए घर से निकले थे। उसके कुछ घंटे के बाद बृजमनगंज स्टेशन के समीप 46/3-4 किमी के रेलवे ट्रैक के बीच में घायल अवस्था में पड़े मिले। एसएस गुफरान अहमद ने बताया कि 15070 डाउन इंटरसीटी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने बीती रात 11.35 बजे आनंदनगर स्टेशन पर सूचना दिया कि ट्रैक के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से कटा हुआ प्रतीत हो रहा है। जिसकी सूचना के बाद क्रांसिंग के लिए खड़ी गोरखपुर-गोमती एक्सप्रेस डेढ़ घंटा के करीब आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। इसके बाद सूचना पाकर आरपीएफ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जो बृजमनगंज के स्टेशन को मामले की जानकारी दी। घायल व्यक्ति को 108 एंबूलेस की मदद से सीएचसी बृजमनगंज पहुंचाया गया। जहां पर इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।