फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थित बढाने पर जोर

निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थित बढाने पर जोर

Sun, 09 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थित बढाने पर जोर
बीएसए का बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर
विज्ञापन

महराजगंज। शनिवार को बीएसए ने परिषदीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। छात्र उपस्थिति कम होने पर सभी प्रधानाध्यापक को शत प्रतिशत उपस्थिति का निर्देश दिया है। वहीं लक्ष्मीपुर बीआसी में गंदगी देख उसे तत्काल सफाई का निर्देश दिया है। फरेंदा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरातगाड़ा के निरीक्षण के दौरान कार्यरत चार अध्यापकों व अनुदेशक उपस्थित मिले। विद्यालय में कुल नामांकन 449 छात्र में 178 छात्र उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय बरातगाड़ा के निरीक्षण में कार्यरत सात अध्यापकों में निरीक्षण के समय सभी उपस्थित रहे नामांकित 368 छात्रों में 148 छात्र उपस्थित रहे। सभी स्कूलो में बच्चों की उपस्थिति को बढाने का निर्देश दिए।

बीएसए जगदीश शुक्ल ने आवासीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय लक्ष्मीपुर का निरीक्षण किया तो वार्डेन बंदना मिश्रा, संगीता श्रीवास्तव, शशिकला, अल्पना सिंह, पूनम, फुल टाईम टिचर फातमा खातून उर्दू शिक्षिका उपस्थित रही। पार्ट टाइम टीचर अर्चना श्रीवास्तव अवकाश पर रही। अनुपस्थित लेखाकर अखिलेश कुमार लेखाकार से स्पष्टीकरण तलब किया है। प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर प्रथम व द्वितीय के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक विकास नरायण सिंह, गीता देवी, मिथिलेश सिहं और कंचन सिंह अवकाश पर मिले। खराब पड़े हैंडपंप को ठीक कराने के लिए जल निगम को सूचना दी गई है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर में अध्यापक उपस्थित रहे। छात्रों का कल नामांकन 52 है लेकिन उपस्थित केवल 14 छात्र होने पर बीएसए ने नाराजगी जताई। बीआरसी लक्ष्मीपुर में लेखाकार रमाकांत अवकाश पर थे। परिसर में गंदगी देख बीएसए ने तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया है। प्राथमिक विद्यालय मोहनापुर में 91 छात्रों में 36 छात्र उपस्थित रहे। यहां छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed