फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   12 injured in Police CHARP in Nepal

नेपाल के सुनसरी में पुलिस झड़प में दर्जन भर लोग घायल

Sun, 10 Oct 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
12 injured in Police CHARP in Nepal
नेपाल के सुनसरी में पुलिस झड़प में 12 लोग घायल
विज्ञापन

महराजगंज। नेपाल पुलिस की हिरासत में एक बंदी की मौत के बाद जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी परिसर में तनाव का माहौल है। अभद्र व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार भोकरहा-5 निवासी मोहम्मद हकीम साह की पूछताछ के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। इस घटना को लेकर पीड़ित के परिजन और पुलिस समेत भीड़ के बीच दोहरी झड़प हो गई। झड़प में पुलिस समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। झड़प में पुलिस कार्यालय और परिसर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस पर लाठियों से एक समूह के हमले के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारियों ने ईस्ट-वेस्ट हाईवे को भी जाम कर दिया है। जिला पुलिस कार्यालय सुनसारी के प्रमुख संजय सिंह थापा ने कहा कि पुलिस पर हमला करना उचित नहीं है क्योंकि सीसीटीवी कैमरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने आत्महत्या की है। कार्यालय और इनारुवा बाजार क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। हालात नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed