{"_id":"5b4f8d3a4f1c1b4a748b5ab6","slug":"11531940154-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास शुरू न कराने वाले 340 लाभार्थियों की सूची चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास शुरू न कराने वाले 340 लाभार्थियों की सूची चस्पा
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम आवास निर्माण शुरू न कराने वाले लाभार्थियों की सूची चस्पा
फोटो
लक्ष्य 3745 है लेकिन अब तक 2067 लाभार्थियों के खाते में भेजी गई है धनराशि
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी सत्येंद्र त्रिपाठी ने बुधवार को कार्यालय में प्रधानमंत्री शहरी आवास निर्माण की समीक्षा की। इस दौरान पाया गया कि 340 पात्र लाभार्थियों ने पीएम आवास निर्माण शुरू नहीं कराया है। ऐसे लोगों की सूची डूडा कार्यालय व नगर पालिका कार्यालय पर चस्पा कर दिया गया है।
परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिले के कुल 3745 प्रधानमंत्री आवास का निर्माण होना है। इसके सापेक्ष 2067 लाभार्थियों को प्रथम तथा 663 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त जारी किया जा चुका है। शेष लाभार्थियों के खाते में आवास निर्माण के लिए धनराशि भेजने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। ऐसे में 340 पात्र लाभार्थियों ने आवास निर्माण अब तक शुरू नहीं किया है। बैठक में शहर मिशन प्रबंधक आनंदमय त्रिपाठी, अमरसेन आदि मौजूद रहे।