{"_id":"59ccdeef4f1c1b72548b4cb7","slug":"11506598639-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवकों ने धरना देकर डीएम को सौंपा तीन सूत्री ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवकों ने धरना देकर डीएम को सौंपा तीन सूत्री ज्ञापन
Updated Thu, 28 Sep 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। कलेक्ट्रेट के सामने बृहस्पतिवार को ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति की ओर से लखनऊ में हुए लाठी की चार्ज की घटना के विरोध में धरना दिया गया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने रोजगार सेवकों पर हुई लाठी चार्ज की घटना के प्रति नाराजगी जताते हुए समस्याओं के अविलंब समाधान की मांग की। धरना के बाद डीएम को तीन सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया।
धरना स्थल पर आयोजित सभा में ब्रह्मानंद ने कहा कि लखनऊ में पुलिस ने बेवजह रोजगार सेवकों पर लाठी बरसाई। रोजगार सेवक अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी लंबित मांगों के प्रति सरकार रुचि नहीं ले रही है। इसके चलते रोजगार सेवकों को आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ा। उन्होंने लाठी चार्ज की घटना के जिम्मेदार अधिकारियों व पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने जिन रोजगार सेवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, उसे वापस लेने की मांग की। उन्होंने लाठी चार्ज की घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की।
इस दौरान रमेश सिंह, चतुर्भुजा सिंह, धर्मेंद्र पासवान, मो. असलम खां, ओम प्रकाश आर्य, अनिल यादव, हरिप्रसाद यादव, औरंगजेब, संतोष दूबे, प्रवीण मणि त्रिपाठी, सर्वेश, बंधु मद्धेशिया, दिनेश कुमार सहित कई अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।