{"_id":"5b2be9404f1c1b603c8b4c7f","slug":"111529604416-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगाई मासिक पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगाई मासिक पंचायत
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
पंचायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की मासिक पंचायत बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। समस्याओं के निस्तारण के बारे में चर्चा की गई और पांच सूत्री मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
संगठन के परतावल ब्लॉक अध्यक्ष रामअशीष ने कहा कि चौरी मुख्य रोड से हरतोडवां टोला तक जाने वाला मार्ग गड्ढ़े में तब्दील हो गया है। यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा कई बार शिकायत की गई। लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं हुई। ऐसे में तत्काल सड़क की मरम्मत कराई जाए, जिससे लोगों को आने जाने में आसानी हो सके। सरफराज आलम ने कहा कि चौरी खुटहां मुख्य रोड गिरगिटियां चौराहा से खुन्ननईयां नाला तक पक्का नाले का निर्माण हो जाता तो किसानों को परेशानी नहीं होती। उन्होंने कहा कि तत्काल नाले का पक्का निर्माण कार्य काराया जाए। लोगों को सबसे अधिक समस्या सिक्के से हो रही है। दुकानदारों द्वारा ग्राहकों से सिक्का नहीं लिया जा रहा है। इस मौके पर ब्रम्हानंद यादव, च्रंद्रपकाश दूबे, अहमद, महमुद, मुहम्मद इद्रीश, शर्मा चौहान,जलालुदीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन