{"_id":"5a7c95764f1c1b91268b915f","slug":"111518114166-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच किया तो लगेगा 50 रुपया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच किया तो लगेगा 50 रुपया जुर्माना
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
fine demop pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। नवयुवक मंगल दल की टीम ने परतावल ब्लाक के ग्राम पंचायत सेमरा चंद्रौली में ओडीएफ को लेकर जागरुकता अभियान चलाया। अभियान के तहत विभिन्न माध्यमों से लोगों को खुले में शौच मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए लोगों को जागरुक किया गया। इस अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने जागरुकता रैली भी निकाली। टीम ने खुले में शौच करने वालों से 50 रुपये जुर्माना वसूला।
समुदाय आधारित संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत उक्त गांव में जागरुकता अभियान चलाया गया, गांव को शौच मुक्त करने को जागरुकता टीम के लोगों ने ग्रामीणों को विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। कहा कि खुले में शौच करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जब तक किसी के घर शौचालय नहीं बन पा रहा हो तब तक शौच को मिट्टी से ढक दे।
उक्त गांव में चलाए गए पांच दिवसीय कार्यक्रम का उदघाटन युवक मंगल दल के अध्यक्ष बिंद्रेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी, आशा कार्यकत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
जागरुकता के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शशिबाला , सहायक अध्यापक उत्तम सिंह द्वारा बच्चों की रैली निकाली गई। इस दौरान स्कूली बच्चों में कई प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले कई छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। जागरुकता टीम ने ग्रामीणों को दो गड्ढा वाला शौचालय बनवाने को जागरुक किया। कार्यक्रम में बालीकरन, राकेश, राममिलन, व ग्रामीण महेंद्र सिंह, अयोध्या गौड़, रामेश्वर, पड़ोही सिंह आदि मौजूद रहे।