फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन

Sat, 15 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन
महराजगंज। गांव के विकास कार्यों में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रधानों ने कहा कि विकास विरोधीफर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। डीएम को ज्ञापन देकर प्रशासन स्तर पर विकास कार्य में बाधा डालने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय ने कहा कि ग्रामप्रधान शासन की मंशा के अनुसार गांव में विकास कार्य करा रहे हैं लेकिन गांव के कुछ लोग बाधा डाल रहे हैं। इससे सभी ग्राम प्रधानों में रोष व्याप्त है। स्थानीय स्तर पर राजस्व व पुलिस प्रशासन भी ग्राम प्रधानों की मदद नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा उर्फ सियरहीभार के प्रधान पति गांव में इंटरलाकिंग करा रहे थे लेकिन गांव के कुछ लोगों ने कार्य में अवरोध उत्पन्न कर दिया। मना करने पर भी नहीं माने मामला थाने पहुंचा तो थाने में सुलह समझौता हुआ। लेकिन इसके बाद भी प्रधानपति को एक पक्ष बनाकर चालान किया गया है। इतना ही नहीं, कुछ लोग गंभीर मुकदमे में फंसाने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन

परतावल ब्लाक अध्यक्ष गणेश कुमार पांडेय ने कहा कि इस तरह के मामले को संज्ञान में लेते हुए जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया जाए कि विकास कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे। इस मौके पर राज मंगल यादव, महबूब अली, मसालुद्दीन खां, सच्चिदानंद पटेल, राज कुमार सिंह, जय प्रकाश पाठक, उमाशंकर, दशरथ, अनिरुद्ध, शिवचंद, विंद्रावती, पुष्पा, हरिकेश आदि तमाम ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed