{"_id":"593d92da4f1c1b6c718b45da","slug":"111497207514-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधे दिन भी धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधे दिन भी धरना जारी
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिले में संचालित मान्यता विहीन वित्तविहीन विद्यालयों के संचालकों का धरना चौथे दिन रविवार को भी जारी रहा। स्कूल संचालक चार दिन से मान्यता की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग को लेकर आंदोलित है। रविवार को धरने को संबोधित कर रहे उत्तर प्रदेश वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के जिला संरक्षक जितेंद्र आर्य ने कहा कि बिना मान्यता के विद्यालयों को शासन ने नोटिस दिया है। लेकिन इन विद्यालयों से कितने गरीब छात्र हर वर्ष शिक्षा लेते है यह आज तक किसी ने नहीं पूछा। इन विद्यालयों के शिक्षकों के मेहनत पर शासन पानी फेरने को उतारू है। धरने के चार दिन हो गए लेकिन इन विद्यालयों के मान्यता को सरल बनाने के बारे में नहीं सोचा गया है। अगर समय रहते शासन हमारी मांगों को पूरा नहीं करता तो संगठन चुप नहीं बैठेगा और आंदोलन तेज किया जाएगा। अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के कई बार सीएम को भी ज्ञापन दिया गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किया गया। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि वित्तविहीन मान्यता विहीन संघ की सभी मांगों को शासन पूरा नहीं करता तो अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस अवसर पर पंकज कुमार चौबे, संतोष, जितेंद्र सिंह, राकेश कुमार संजय पांडेय, बृजेश, भागवत प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन