{"_id":"5bfede22bdec2241563e3fc7","slug":"101543429666-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकरोड के लिए ली गई भूमि का मुआवजा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकरोड के लिए ली गई भूमि का मुआवजा देने की मांग
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरोड के लिए अधिग्रहीत भूमि के मुआवजेे की मांग
हरपुर पकड़ी गांव के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। निचलौल तहसील के ग्राम सभा हरपुर पकड़ी के ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चकरोड में लिए अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग की।
गांव के धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बउरहवा बाबा स्थान से बलुआ टोला तक चकरोड है। इसे अब 13 फीट चौड़ा बनाने के लिए भेजे गए प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। उनका कहना था कि चकरोड चौड़ा करने संबंधी प्रस्ताव में जिन किसानों की जमीन इसके दायरे में आ रही है, उन्हें उसका मुआवजा दिया जाना चाहिए। ताकि किसानों के नुकसान की भरपाई हो सके। उनका कहना था कि इस मसले पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि जिन किसानों की जमीन चकरोड के दायरे में आ रही है, उन्हें समुचित मुआवजा दिया चाहिए। ताकि किसानों के साथ न्याय हो सके। इस मौके पर अंगद सिंह, प्रदीप चौधरी, उमेश कुमार मिश्र, चंद्रशेखर, इंद्रासन, जितेंद्र सिंह, धनंजय पटेल आदि मौजूद रहे।