{"_id":"89f06e716735948a09312d283aa2bd06","slug":"lost-wife-in-gambling","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुए में अपनी पत्नी को ही हार गए ये जनाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुए में अपनी पत्नी को ही हार गए ये जनाब
अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 15 Feb 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला को रिक्शा चालक पति जुए में हार गया। महिला ने विरोध किया तो पति ने उसे खूब पीटा। मामले में उसने थाने में शिकायत करके पति के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार की हैं।
विज्ञापन
नगर के एक मोहल्ला निवासी एक रिक्शा चालक की पत्नी ने थाने में दी शिकायत में बताया कि बुधवार को उसका पति घर आया और पत्नी से बोला वह उसे जुए में हार गया है।
विज्ञापन
पत्नी ने विरोध किया तो उसने उसे पीटकर अधमरा कर दिया। पति के चंगुल से निकल कर महिला किसी तरह मायके पहुंची और परिजनों को पति की हरकतें बताई। महिला ने पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
इसी मोहल्ले की एक महिला ने रिक्शा चालक की पत्नी और उसके दो भाइयों के खिलाफ चांदपुर कोतवाली में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चांदपुर कोतवाल राकेश वशिष्ठ ने मुन्नी की ओर से रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।