फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lord krishna would born today amid tight security

मथुरा: कड़ी सुरक्षा के बीच आज जन्म लेंगे कन्हैया

Thu, 25 Aug 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Updated Thu, 25 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
lord krishna would born today amid tight security
तीन जोन, 14 सेक्टर में बंटा शहर, जन्मस्थान के चप्पे-चप्पे पर जवान मुस्तैद - फोटो : amar ujala
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया जाएगा। संगीनों के साये प्रभु जन्म लेंगे। प्रशासन ने अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र समेत शहर की सुरक्षा को तीन जोन और 14 सेक्टर में बांट दिया है। बुधवार को जन्मस्थान पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस पुलिस, पीएसी, आरएएफ और सीआरपीएफ के जवान दिए। खुफिया एजेंसियों और एसटीएफ ने भी अपनी नजरें गढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान हर तरह की परिस्थिति से निपटने के इंतजाम पुलिस और प्रशासन ने कर लिए हैं। संदिग्ध गतिविधियों और शरारती तत्वों को रोकने के लिए शहर का सुरक्षा घेरा कड़ा हो गया है। बुधवार को अन्य जिलों से आए फोर्स ने अपने-अपने प्वाइंट पर मोर्चा संभाल लिया। जन्मस्थान पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवान तैनात हैं। वाच टावरों से भी संदिग्धों पर पूरी निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में लीलामंच के समीप डीएम निखिल चंद्र शुक्ला और एसएसपी बबलू कुमार ने बाहर से आए फोर्स को ब्रीफ किया। उन्हें ड्यूटी पर मुस्तैद रहते हुए श्रद्धालुओं से सद्व्यवहार के भी निर्देश दिए। ब्रीफिंग के बाद सभी जवान अपने-अपने प्वाइंट पर तैनात हो गए। इस दौरान एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, एसपी सुरक्षा अशोक कुमार सिंह आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिबंध रहेंगे कृष्णनगरी में आज वाहन

lord krishna would born today amid tight security
डीएम-एसएसपी ने जन्मस्थान परिसर में की ब्रीफिंग, आरएएफ, सीआरपीएफ तैनात - फोटो : amar ujala
कान्हा के जन्मोत्सव में उमड़ने वाली भीड़ के चलते शहर में दोपहिया और चौपहिया वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 25 अगस्त की सुबह से जन्मोत्सव के बाद तक जारी रहेगा। नंदोत्सव के दौरान शहर में दोपहिया वाहनों की आवाजाही हो सकेगी।

यहां पार्किंग की व्यवस्था
- दिल्ली से आने वाले वाहन रामलीला ग्राउंड, ओम गार्डन और कुसुम वाटिका पर
- वृंदावन की तरफ से आने वाले वाहन पीएमवी पॉलिटेक्निक और मैथोडिस्ट ग्राउंड
- गोवर्धन चौराहे से आने वाले वाहन भूतेश्वर फायर स्टेशन
- धौलीप्याऊ, स्टेट बैंक या रेलवे स्टेशन से आने वाले वाहन रेलवे ग्राउंड
- अलीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन जीआईसी, सदर बाजार रामलीला ग्राउंड
- आगरा की तरफ से आने वाले वाहन सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज
- वीआईपी वाहन आवासीय गेट के समीप

जूता घर और सामान घर
केशवदेव गेस्ट हाउस, श्रीजी बाबा आश्रम, गोविंदम गेस्ट हाउस, गल्तेश्वर महादेव तिराहा, रूपम टाकिज, संगीत सिनेमा

गोविंदनगर से प्रवेश - मुख्यद्वार से निकास
श्रीकृष्ण जन्मस्थान में जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को गोविंनगर गेट से प्रवेश दिया जाएगा। मुख्यद्वार से श्रद्धालु बाहर आ सकेंगे। वीआईपी का प्रवेश और निकास आवासीय गेट से होगा।

ये चीजें नहीं ले जा सकेंगे श्रद्धालु
कैमरा, मोबाइल फोन, ब्रीफकेस, बैग, इलेक्ट्रानिक उपकरण, माचिस, लाइटर, अस्त्र-शस्त्र, विस्फोटक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed