फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Zila panchayat ki jameen par jami hain dabangon ki lathi

जिला पंचायत की जमीन पर जमी हैं दबंगों की लाठी

Thu, 14 Jul 2016 01:07 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Thu, 14 Jul 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Zila panchayat ki jameen par jami hain dabangon ki lathi
जिला पंचायत की जमीन पर जमी हैं दबंगों की लाठी - फोटो : demo
ललितपुर। जिला पंचायत की करोड़ों रुपये कीमत वाली जमीन पर ग्रामीण क्षेत्रों में दबंग कब्जा किए हुए हैं। विभाग का ही एक कर्मचारी इन दबंगों से साठगांठ करके जमीन पर कब्जा करा रहा है। इन भूमियों पर कब्जे की जानकारी प्रशासन को है, लेकिन वह इसके प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

ग्राम पनारी में जिला पंचायत की 7,176 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा है। ग्राम बानपुर में 7,233 वर्ग मीटर जमीन पर दबंग कब्जा किए हैं। पोस्टमार्टम हाउस के पास 4,493 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा है। ग्राम पनारी में स्थित जमीन पर कुछ विभागीय कर्मियों की मिलीभगत से कब्जा हुआ है। वर्तमान में भी खाली जमीन पर लगातार कब्जे हो रहे हैं, इस पर जिला पंचायत की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। सालों से लगातार  हो रहे कब्जों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमणकारियों ने कच्चे व पक्के भवन निर्माण कर लिए हैं। साथ ही कई अतिक्रमणकारियों ने कोर्ट में भी केस कर दिया है। कोर्ट में मामला जाने के बाद कई जगहों पर जिला पंचायत कार्रवाई करने में अक्षम है, लेकिन अपनी जमीन को वापस पाने के लिए  जिला पंचायत की ओर से कोई ठोस पहल अभी तक नहीं की गई है।
विज्ञापन


कोतवाल आवास को लेकर असमंजस
शहर के बीचोंबीच स्थित पुराने कोतवाल आवास को लेकर भी पुलिस विभाग व जिला पंचायत विभाग के बीच मामला फंसा हुआ है। जिला पंचायत के भवन को पहले सदर कोतवाल आवास के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन नई कोतवाली बनने के बाद कोतवाली परिसर में ही कोतवाल आवास बन गया। लेकिन पुरानी इमारत से पुलिस विभाग ने अपना कब्जा नहीं छोड़ा। जहां जिला पंचायत इस पर अपना हक जता रहा है, तो पुलिस विभाग इस संपत्ति को अपनी बताता है। तत्कालीन जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर के समय इस विवाद को सुलझाने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। एसडीएम कोर्ट में जिला पंचायत पुराना कोतवाल आवास का मामला जीत चुकी थी, लेकिन पुलिस विभाग ने सिविल कोर्ट में फैसले को  चुनौती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत की जमीन से अवैध कब्जाधारियों को हटाने के लिए को लेकर शासन से कई बार पत्राचार हो चुका है। शासन से निर्देश प्राप्त होते ही अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा।
सरिता यादव जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed