Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   If the SP fields a candidate, the Congress will also throw its hat into the ring and seek tickets for both seats.

Lalitpur News: सपा ने प्रत्याशी उतारा तो कांग्रेस भी ठोकेगी ताल, दोनों सीटों पर मांगेगी टिकट

Thu, 26 Nov 2026 02:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
If the SP fields a candidate, the Congress will also throw its hat into the ring and seek tickets for both seats.
दावेदारों की सूची लेकर प्रदेश अध्यक्ष से मिलेंगे जिलाध्यक्ष, गठबंधन में 120 सीटों की मांग पर नहीं बनी बात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। समाजवादी पार्टी ने ललितपुर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके बाद कांग्रेस ने भी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी अब ललितपुर और महरौनी दोनों विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की पैरवी करेगी। इसके लिए दावेदारों की सूची तैयार की जा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. दयाराम रजक सूची लेकर प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे।
दरअसल, समाजवादी पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी ज्योति सिंह लोधी को ललितपुर विधानसभा सीट से टिकट देने की घोषणा की है। कांग्रेस को उम्मीद थी कि सपा के साथ गठबंधन होने पर ललितपुर सीट उसके खाते में आएगी। पार्टी ने प्रदेश में गठबंधन के तहत 120 सीटों की मांग रखी थी, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन सकी। अब सपा की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस भी अपने स्तर से दोनों सीटों पर दावेदारी पेश करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. दयाराम रजक ने बताया कि ललितपुर विधानसभा सीट से शशिराजा बुंदेला और नगर अध्यक्ष रामनरेश दुबे ने दावेदारी की है। दोनों के आवेदन पार्टी को मिले हैं। वह दावेदारों की सूची लेकर प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। पार्टी नेतृत्व के सामने ललितपुर और महरौनी दोनों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी उतारने की मांग रखी जाएगी। प्रदेश नेतृत्व का जो भी निर्णय होगा, उसी के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed