Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Discussion held on adding as many new names as possible to the electoral roll

Lalitpur News: मतदाता सूची में अधिक से अधिक नए नाम बढ़वाने पर की चर्चा

Thu, 26 Nov 2026 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Discussion held on adding as many new names as possible to the electoral roll
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी शंकर सिंह लोधी ने कस्बा बांसी में व्यापारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने मतदाता सूची में नए नाम बढ़वाने, संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

प्रदेश महामंत्री का व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद करीब आधे घंटे तक चली बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। शंकर सिंह लोधी ने समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदाता सूची में जिन पात्र लोगों के नाम शामिल नहीं हैं, उन्हें जुड़वाने के लिए अभियान चलाएं। जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याएं सुनें और सरकार की योजनाओं को गांव-गांव व घर-घर तक पहुंचाएं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, पिछड़ा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंजी. हाकिम सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य बद्री प्रसाद दुबे, मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, मंडल महामंत्री प्रमोद नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed