Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tubewells struggling under increased power load

Lalitpur News: बढ़े बिजली लोड से हांफ रहे नलकूप

Thu, 26 Nov 2026 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Tubewells struggling under increased power load
- कहीं आठ घंटे तो कहीं सात घंटे मिल रही बिजली, किसान सिंचाई को परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रबी के सीजन में सिंचाई के चलते बिजली का लोड बढ़ गया है। ऐसे में लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली गुल होने के कारण नलकूप पूरे समय नहीं चल पा रहे हैं। कहीं आठ घंटे तो कहीं सात घंटे तक बिजली मिल रही है। बिजली घरों पर भी लोड बढ़ने से खपत भी डेढ़ गुना तक बढ़ गई है।
जनपद में रबी की फसलों की बोआई के लिए सिंचाई के चलते इस महीने सब स्टेशनों व फीडरों पर लोड बढ़ गया है। कल्यानपुरा पारेषण केंद्र पर लोड बढ़ने से खपत 45 मेगावाट तक बढ़ा। महरौनी पारेषण उपकेंद्र पर भी नवंबर में पीक समय में बिजली की खपत 43 से 44 मेगावाट तक पहुंच गई। जबकि रोंड़ा पारेषण उपकेंद्र पर खपत लगभग 50 मेगावाट ही चल रही है। लोड बढ़ने से बहुत से ग्रामीण क्षेत्रों में आठ घंटे ही किस्तों में बिजली मिल रही है, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-----
मड़ावरा फीडरों पर दस घंटे तक दो शिफ्टों में बिजली आपूर्ति का दावा
मड़ावरा। विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत फीडरों पर दो शिफ्टों में दस-दस घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जा रहा है। मड़ावरा फीडर पर वर्तमान में लोड 80 एंपियर चल रहा है। जबकि गिरार फीडर पर 130 एंपियर और दो शिफ्टों में दस-दस घंटे बिजली, गिरार पीटीओ यानि नलकूप फीडर पर 150 एंपियर का लोड और दस घंटे बिजली, मदनपुर फीडर पर 100 एंपियर लोड और दो शिफ्टों में दस-दस घंटे बिजली, धौरीसागर फीडर पर 100 एंपियर लोड और दो शिफ्टोंं में दस-दस घंटे बिजली, साढ़ूमल फीडर पर सौ एंपियर लोड व दो शिफ्टों में दस-दस घंटे और कारीटोरन फीडर पर भी 150 एंपियर लोड के साथ तीन शिफ्टों में दस-दस घंटे बिजली आपूर्ति बिजली आपूर्ति किए जाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
लो वोल्टेज से किसान बेहाल, रात-रात भर जागकर कर रहे सिंचाई
बिरधा। बिरधा पावर हाउस के अंतर्गत खितवांस फीडर की पीटीडब्ल्यू यानी नलकूप लाइन पर लो वोल्टेज की समस्या से किसान परेशान हैं। किसानों को मात्र 6 से 8 घंटे बिजली मिल रही है, वो भी इतनी कम वोल्टेज पर कि मोटर पानी नहीं उठा पा रही। गेहूं, मसूर, मटर और चने की सिंचाई का समय निकलता जा रहा है और किसान रात-रात भर खेतों पर जागने को मजबूर हैं।
---------
फोटो-14
कैप्सन-मुलू कुशवाहा।
पावर इतना कम है कि बल्ब भी ठीक से नहीं जलता, मोटर क्या चलेगी। 3-4 दिन से पावर हाउस के चक्कर लगा रहे हैं, कोई सुनने वाला नहीं है। फसल सूख रही है, हम क्या करें।
-मूलू कुशवाहा, किसान, बिरधा।
--------
फोटो-15
कैप्सन-ओमप्रकाश साहू।
रात भर जागते-जागते हालत खराब हो गई है। ठंड में खेत पर बैठे रहते हैं, कभी लाइट आती है, कभी चली जाती है। सरकार कहती है किसानों को पर्याप्त बिजली देंगे, लेकिन यहां तोा छह घंटे भी पूरी नहीं मिल रही।
-ओमप्रकाश साहू, किसान, बिरधा।
--------
फोटो-16
कैप्सन-जयनारायण साहू।
सरकार द्वारा दावा किया जा रहा है कि किसानों को रोस्टर के अनुसार सिंचाई को दस घंटे निर्बाध बिजली मिलेगी। लेकिन किसानों को सिंचाई के लिए केवल सात घंटे ही बिजली मिल रही है।
- जयनारायण साहू, किसान, बिरधा।
---------
संबंधित लाइन मैन से खितवांस पीटीडब्लू लाइन को दिखवाते हैं। किसानों की जो भी समस्या होगी। उसका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।-चंद्रप्रकाश, अवर अभियंता, बिरधा।

-----------

बिरधा सब स्टेशन की 33 केवी विद्युत लाइनें कल्यानपुरा से निकली हैं, जो काफी लंबी हैं। बंगरिया पारेषण केंद्र बनने से बिरधा, पाली और बंगरिया सब स्टेशन की 33 केवी लाइनों का प्रस्ताव बिजनेस प्लान में भेजा जाएगा, इससे काफी हद तक लोड की स्थिति सुधर जाएगी। खैरई सब स्टेशन भी बनने से नाराहट क्षेत्र के फीडर पर ओवरलोड की समस्या खत्म हो जाएगी।
-विशाल सिंह, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed