फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth dies under suspicious circumstances, dead body found on farm

Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, खेत पर मिला शव

Mon, 22 Apr 2024 04:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, dead body found on farm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने गांव के विपक्षियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
कस्बा जखौरा के मोहल्ला नदीपुरा निवासी कल्लू ने बताया कि रविवार सुबह करीब 4-5 बजे उसका भाई धर्मेंद्र राजपूत (27) शौचक्रिया के लिए निकल गया था। कुछ देर बाद वह शौचक्रिया के लिए गया तो नदी किनारे स्थित खेत में धर्मेंद्र औंधे मुंह पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। गले में रस्सी का निशान बना था। मृतक के भाई व पिता ने गांव के ही तीन लोगों पर रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। पास में ही लगे एक महुआ के पेड़ पर रस्सी बंधी मिली। क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय भी मौके पर पहुंचे और जांच की। मृतक तीन भाई-एक बहन में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार धर्मेंद्र की मौत रस्सी के फंदे पर लटकने से होनी पाई गई। बावजूद इसके विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेजा गया है।

-------
घटनास्थल पर पेड़ से एक रस्सी बंधी मिली। आशंका है कि युवक ने रस्सी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या की है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed