फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Younger brother dies while trying to save his elder brother who was electrocuted

Lalitpur News: करंट की चपेट में आए बड़े भाई को बचाने के प्रयास में छोटे की मौत

Thu, 23 Oct 2025 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Younger brother dies while trying to save his elder brother who was electrocuted
पुत्र भी झुलसकर हुआ घायल, 11 हजार की हाईवोल्टेज लाइन पर केबल फेंकते समय दौड़ा था करंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। हाईवोल्टेज विद्युत करंट की चपेट में आए बड़े भाई को बचाने के प्रयास में छोटे भाई की मौत हो गई। पुत्र झुलस गया। बड़े भाई और उसके पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

थाना गिरार अंतर्गत ग्राम इमिलिया खुर्द निवासी महेश अहिरवार ने बताया कि उसने दोपहर में विद्युत केबल का तार जुड़वाने के लिए गांव के लाइनमेन को बुलाया था। लाइनमेन विद्युत लाइन जोड़ने के लिए खंभे के ऊपर चढ़ गया और केबल फेंकने को कहा। जैसे ही उसने केबल को ऊपर फेंका तो वह 11 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन से टकरा गई। इससे उसमें हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया और वह इसकी चपेट में आ गया। उसे करंट लगता देख पास में खड़ा छोटा भाई मनोज और उनका पुत्र लालू दौड़कर आए और उसे बचाने लगे लेकिन दोनों करंट की चपेट में आ गए। उसे बचाने के प्रयास में उसके भाई मनोज की मौत हो गई। जबकि वह व उसका पुत्र लालू घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सीओ मड़ावरा केके मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed