{"_id":"66970c86fe98aeb440023f14","slug":"young-man-hit-by-bike-on-highway-dies-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-117783-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हाईवे पर युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हाईवे पर युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
ललितपुर। हाईवे पार करते समय बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम घटवार निवासी रामदयाल (36) पुत्र खिलन अहिरवार सोमवार की शाम करीब 5 बजे अपने गांव के दो साथियों रामलखन व लक्ष्मन के साथ ललितपुर बाइक से आया आया था। रात करीब 8:30 बजे वह वापस लौट रहे थे। अभी बाइक सवार तीनों लोग नेशनल हाईवे-44 पर गोशाला के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। यहां सड़क किनारे बाइक खड़ी की और रामलखन व लक्ष्मन बाइक के पास खड़े रहे, जबकि रामदयाल हाईवे सड़क क्रॉस कर दूसरी ओर जाने लगा। इस दौरान सागर की ओर से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे रामदयाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह देखकर उसके दोनों साथी मौके से भाग गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना रामदयाल के परिजनों को दी तो वह मौके पर पहुंच गए। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान रामदयाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
साथी युवकों के घर के बाहर परिजनों ने रखा शव, पुलिस ने समझाया
मंगलवार की शाम को रामदयाल के शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। यहां परिजनों ने रामदयाल के साथ घटना के समय मौजूद उसके दोनों साथियों में से एक युवक के घर के बाहर शव को रख दिया और आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान वहां पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई थी। इधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों से बातचीत कर उन्हें कार्रवाई करने का भरोसा देकर समझाया। जिसके बाद परिजन शव लेकर वहां से गए और अंतिम संस्कार किया। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि मृतक के परिजनों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।