{"_id":"6ab18fcf7fbba1c37003fefd","slug":"booth-level-workers-play-a-crucial-role-in-forming-the-government-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-163589-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सरकार बनाने में बूथ कार्यकर्ताओं का अहम योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सरकार बनाने में बूथ कार्यकर्ताओं का अहम योगदान
Tue, 22 Sep 2026 01:43 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी ने सदर विधानसभा क्षेत्र के पूराबिरधा व नत्थीखेड़ा में सेक्टर बूथों की समीक्षा की। बैठक में पदाधिकारियों और बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। उनसे 2027 के चुनाव में बूथ मजबूत कर पार्टी को जिताने की अपील की गई।
सदर विधानसभा के सेक्टर दो पूराबिरधा के बूथ 19 नत्थीखेड़ा में समीक्षा बैठक हुई। मुख्य मंडल प्रभारी मानवेंद्र सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को 2027 के चुनाव में हर बूथ जिताने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि बूथ कार्यकर्ता ही सरकार बनाते हैं। बसपा सरकार बनाने के लिए हर बूथ मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने बसपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि उस दौरान व्यापार का विकास हुआ और लाखों युवाओं को सरकारी रोजगार मिले। सभी को निशुल्क स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छ व सख्त प्रशासन मिला। बिना भेदभाव विकास कार्य, रोजगार और समान कानून व्यवस्था भी मिली।
मंडल प्रभारी दीपक कुमार ने पार्टी को मजबूत बनाने तथा बसपा की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जानकी प्रसाद बौद्ध ने की और संचालन विधानसभा अध्यक्ष संतोष अहिरवार ने किया। जिला महासचिव छोटेलाल प्रजापति, विधानसभा प्रभारी केहर सिंह गौतम, सरमन लाल बरार, छोटेलाल, नारायण अहिरवार, जयदेव भैया आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।