फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Block roads to become pothole-free.

Lalitpur News: गड्ढा मुक्त होंगी ब्लाकों की सड़कें

Tue, 22 Sep 2026 02:03 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Block roads to become pothole-free.
ललितपुर। जनपद में गड्ढों में तब्दील सड़कों की समस्या से जल्द ही निजात मिलेगी। लोक निर्माण विभाग महरौनी, मड़ावरा और बार ब्लॉक क्षेत्र की सड़कों का पेंचवर्क करेगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में बारिश के कारण कई सड़कें खस्ताहाल हो गई हैं। मार्ग में केवल गड्ढे-ही-गड्ढे नजर आ रहे हैं। चार पहिया वाहन तो दूर, दो पहिया वाहन भी सुरक्षित नहीं चल पा रहे हैं। गड्ढों से हिचकोले खाकर चलना पड़ रहा है। चार पहिया वाहन चालक गड्ढों से बचने के लिए इधर-उधर से वाहनों की निकासी करते हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बाइक चालक भी अनियंत्रित होकर गिरने से चोटिल हो रहे हैं। महरौनी, मड़ावरा और बार की राज्य मार्ग, ग्रामीण मार्ग और तहसील मार्गों का पेंचवर्क 1.40 करोड़ रुपये से किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे सड़कें पूरी तरह से गड्ढा मुक्त होंगी। लोग सुविधा से सुरक्षित सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन


राज्य, जिला व तहसील और ग्रामीण सड़कों के पेंचवर्क का कार्य जल्द ही कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
- विजयचंद्र, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed