फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Peepal, Banyan, and Pakad saplings will be planted in 85 Gram Panchayats.

Lalitpur News: 85 ग्राम पंचायतों में लगेंगे पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे

Tue, 22 Sep 2026 02:00 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Peepal, Banyan, and Pakad saplings will be planted in 85 Gram Panchayats.
जखौरा। विकासखंड सभागार में सोमवार को हरीशंकरी पौधरोपण अभियान पर कार्यशाला हुई। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई है।
विज्ञापन

कार्यशाला में विकासखंड की सभी 85 ग्राम पंचायतों में यह अभियान चलाने की जानकारी दी गई। ग्राम प्रधानों को पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे वितरित किए गए। अभियान संयोजक धर्मेंद्र पाठक, सह संयोजक संतोष कुशवाहा, अभियान समन्वयक हाकिम सिंह, खंड संयोजक डॉ. जितेंद्र जैन ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जनभागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया। बलराम सिंह, कृपाल सिंह और उत्तम सिंह ने भी अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। अभियान का संचालन सदस्य विनोद शर्मा ने किया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने और पौधों के संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सौरभ कुमार बर्नवाल,सहायक विकास अधिकारी मातादीन यादव,अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी उमेश झा, अभिषेक द्विवेदी समेत कई अधिकारी व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed