फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Yard remodeling disrupts train speeds; Shatabdi stranded for two and a half hours.

Lalitpur News: यार्ड रिमॉडलिंग ने बिगाड़ी ट्रेनों की रफ्तार, ढाई घंटे खड़ी रही शताब्दी

Mon, 12 Oct 2026 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Yard remodeling disrupts train speeds; Shatabdi stranded for two and a half hours.
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर झेलम एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ते यात्री
ललितपुर। आगासौद स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रविवार को कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। रेलवे ने शताब्दी एक्सप्रेस सहित अनेक ट्रेनों का समय बदला, जिससे यात्रियों को घंटों की देरी का सामना करना पड़ा। यह कार्य पंद्रह अक्तूबर तक चलेगा, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

आगासौद रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम जारी है। इसके चलते डाउन मार्ग की झांसी, दिल्ली और कानपुर जाने वाली कई ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। इनमें श्रीधाम एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस और ललितपुर-बीना मेमू ट्रेन शामिल हैं। डाउन मार्ग की छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को भोपाल से मथुरा तक बदले मार्ग से निकाला गया। यह ट्रेन बीना, झांसी और ग्वालियर के स्थान पर दूसरे मार्ग से गुजरी। पंजाबमेल एक्सप्रेस भी भोपाल से मक्सी-नागदा-मथुरा के रास्ते निकाली गई। वाराणसी सिटी और साबरमती एक्सप्रेस गुना से बदले हुए रास्ते से चलीं। डाउन मार्ग की मालवा एक्सप्रेस भी मक्सी से ग्वालियर के बीच बदले मार्ग से निकाली गई। इस कारण यह विदिशा, बीना, ललितपुर और झांसी स्टेशनों पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

शताब्दी और अन्य प्रमुख ट्रेनों में विलंब
शताब्दी एक्सप्रेस रविवार को ललितपुर स्टेशन पर निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से आई। यह अप मार्ग की ट्रेन दोपहर 11.42 बजे के स्थान पर 1.22 घंटे देरी से पहुंची। ललितपुर स्टेशन के यार्ड के पास यह ढाई घंटे तक खड़ी रही। दोपहर बाद 3.33 बजे यह रानी कमलापति के लिए रवाना हो सकी। डाउन मार्ग की उत्कल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से सुबह 5.59 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य अप और डाउन मार्ग की विलंबित ट्रेनें
सचखंड एक्सप्रेस सुबह 5.11 बजे के स्थान पर चार घंटे विलंब होकर सुबह 9.13 बजे आई। हीराकुंड एक्सप्रेस भी चार घंटे विलंब से सुबह 9.02 बजे पहुंची। अप मार्ग की मालवा एक्सप्रेस 2.10 घंटे विलंब से सुबह 6.31 बजे आई। मुंबई अमृतसर पठानकोट एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से सुबह 9.56 बजे पहुंची। अप मार्ग की छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस आठ घंटे विलंब से रात 10.25 बजे आने की संभावना है।

000000000
आगासौद में हो रहे यार्ड रिमॉडलिंग और अन्य रेलवे में तकनीकी कारणों के चलते रविवार को कई ट्रेनें प्रभावित रही हैं। यार्ड रिमॉडलिंग का काम पंद्रह अक्तूबर तक चलेगा।-मनोज कुमार सिंह, रेलवे जनसंपर्क अधिकारी झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed