{"_id":"6aca9236478dd5e07a0c98fc","slug":"no-train-available-for-delhi-hirakud-diverted-from-agra-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-164866-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दिल्ली के लिए नहीं मिली ट्रेन, हीराकुंड आगरा से की गई डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दिल्ली के लिए नहीं मिली ट्रेन, हीराकुंड आगरा से की गई डायवर्ट
विज्ञापन
ललितपुर। शनिवार को दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर तक कोई सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं थी। बाद में झेलम एक्सप्रेस से यात्री निजामुद्दीन और शताब्दी एक्सप्रेस से नई दिल्ली पहुंच सके।
आगासौद स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। डाउन रूट की श्रीधाम एक्सप्रेस पहले से ही निरस्त चल रही थी। कलिंग उत्कल एक्सप्रेस कटनी से झांसी के बीच बदले रूट से निकाली गई, जिससे वह ललितपुर नहीं आई। इसी प्रकार, डाउन रूट की छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी भोपाल से मथुरा जंक्शन के मध्य बदले रूट से चली। दोपहर में पंजाबमेल एक्सप्रेस भी भोपाल व मथुरा के बीच बदले रूट से चलाई गई। हीराकुंड एक्सप्रेस ललितपुर स्टेशन पर पौने दो घंटा विलंब से सुबह 7.49 बजे पहुंची। यह ट्रेन आगरा और नई दिल्ली के स्थान पर बदले रूट से अपने गंतव्य को निकाली गई। रात में 22181 भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस आधा घंटा विलंब से रात 10.02 बजे आई। राजगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से रात पौने बारह बजे आने की संभावना जताई गई। झेलम एक्सप्रेस दोपहर में आधा घंटा विलंब से आई, जिसमें भारी भीड़ रही।
00000000000
अप रूट की ट्रेनों का हाल
भोपाल की ओर जाने वाली अप रूट की छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से शाम 6.30 बजे आई। अप रूट की सचखंड एक्सप्रेस मथुरा से भोपाल के बीच बदले रूट से निकाली गई। उत्कल एक्सप्रेस मेरठ से आगरा के बीच बदले रूट से चली और सवा चार घंटे विलंब से देर रात 1.32 बजे आने की संभावना जताई गई। राजगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस भी साढ़े चार घंटा विलंब से देर रात 2.24 बजे आने की संभावना है।
विज्ञापन
0000000000000
निरस्त हुईं प्रमुख ट्रेनें
शनिवार को अप रूट की श्रीधाम एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस भी निरस्त रही। यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन में यह व्यवधान हुआ। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करना पड़ा।
000
वर्जन
आगासौद स्टेशन पर यार्ड रिमाॅडलिंग का कार्य होने के चलते ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।-मनोज कुमार सिंह,पीआरओ रेलवे झांसी