फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Worship of the Mother Goddess begins today; religious rituals will continue for nine days.

Lalitpur News: आज से शुरू होगी मां की आराधना, नौ दिनों तक चलेंगे धार्मिक अनुष्ठान

Sun, 11 Oct 2026 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Worship of the Mother Goddess begins today; religious rituals will continue for nine days.
नई बस्ती स्थित पांडाल में आईं काली देवी प्रतिमा
ललितपुर। शारदीय नवरात्र का शुभारंभ रविवार से हो रहा है। इसके लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार देर शाम तक देवी मंदिरों, दुर्गा पंडालों और घरों में तैयारियों का दौर चला।
विज्ञापन

पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। घरों में कलश स्थापना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नौ दिनों तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठानों के लिए भी प्रबंध किए गए हैं। शहर के विभिन्न मोहल्लों में स्थापित होने वाली दुर्गा प्रतिमाएं पंडालों तक पहुंच गईं हैं। गुरुवार को विधि-विधान से कुछ प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश शास्त्री ने नवरात्र में कलश स्थापना का विशेष महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना का अवसर है। श्रद्धालु इस दौरान पूरी श्रद्धा के साथ मां की आराधना करेंगे।
विज्ञापन

000000000000
सिद्धपीठ चंडीमाता मंदिर में विशेष अनुष्ठान
नवरात्र पर सिद्धपीठ चंडीमाता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होगी। नौ दिनों तक दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया जाएगा। शतचंडी महायज्ञ, कन्या पूजन, मंत्र जाप और भंडारे भी होंगे। मां की दिव्य आरती सुबह 5:30 बजे और शाम 8:30 बजे की जाएगी। अन्य देवी मंदिरों में भी हवन-पूजन, विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और भव्य आरती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
दुर्गा पंडालों में धार्मिक आयोजन
शहर के कटरा बाजार, आजाद चौक, स्टेशन क्षेत्र, तालाबपुरा, नई बस्ती, आजादपुरा, नेहरू नगर, पठापुरा, चौकाबाग और गोविंदनगर सहित कई मोहल्लों में दुर्गा पंडाल सज गए हैं। यहां मां दुर्गा की प्रतिमाएं पहुंच चुकीं हैं। रविवार को विधि-विधान से प्रतिमाओं की स्थापना के बाद हवन-पूजन और आरती शुरू होगी। नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक इन पंडालों में धार्मिक आयोजन होंगे। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना करेंगे।

नई बस्ती स्थित पांडाल में आईं काली देवी प्रतिमा

नई बस्ती स्थित पांडाल में आईं काली देवी प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed