फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Worship of Lord Narasimha gives physical strength: Mahant Gangadas

भगवान नृसिंह की पूजा से मिलता शारीरिक बल: महंत गंगादास

Thu, 23 May 2024 03:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Worship of Lord Narasimha gives physical strength: Mahant Gangadas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। श्रीलक्ष्मी नृसिंह मंदिर पर भगवान नृसिंह का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान की पूजा अर्चना महंत गंगादास महाराज के सानिध्य में हुई। नृसिंह भगवान का दरबार भव्यता के साथ सजाया गया। कार्यक्रम के उपरांत भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।
महंत गंगादास महाराज ने कहा कि सृष्टि के पालनहार और संपूर्ण जगत के स्वामी भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रहलाद को राक्षस हिरण्यकश्यप से बचाने के लिए नरसिंह अवतार लिया था। नृसिंह अवतार भगवान विष्णु के दस अवतारों में से चौथा अवतार है। भगवान नृसिंह शक्ति और पराक्रम के देवता हैं, इन्हें शत्रुओं के नाशक के रूप में जाना जाता है। बताया कि इस दिन भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा करने के लिए आधा मनुष्य व आधा शेर का शरीर धारण करके दैत्यों के राजा हिरण्यकश्यप का वध किया था। इस विशेष तिथि पर भगवान नरसिंह जी की पूजा की जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान नृसिंह की पूजा करने से संकटों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान विष्णु के चौथे अवतार भगवान नृसिंह का प्राकट्य पर्व मनाया जाता है। इस दिन को नृसिंह जयंती या नृसिंह चौदस के रूप में मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को है। इनका प्राकट्य खंभे से गोधूलि बेला के समय हुआ था। भगवान नृसिंह, श्री हरि विष्णु के उग्र और शक्तिशाली अवतार माने जाते हैं। भगवान नरसिंह की पूजा अर्चना से मानसिक और शारीरिक बल मिलता है। इस मौके पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सुभाष जायसवाल, बीके सरदार, अजय तिवारी नीलू, प्रदीप चौबे, विलास पटैरिया, उदित रावत, राजीव बबेले, विवेक सडैया आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed