फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Woman's body found hanging from rope in room

Lalitpur News: कमरे में रस्सी से लटका मिला महिला का शव

Thu, 18 Apr 2024 03:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from rope in room
ललितपुर। खाना बनाने को लेकर पति से हुई कहासुनी के बाद महिला का शव कमरे में रस्सी से लटका मिला। मायके पक्ष ने मृतका के पति पर दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम कुआगांव निवासी वर्षा रैकवार (23) का शव बुधवार दोपहर घर के अंदर कमरे में म्यांरी पर रस्सी से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि वर्षा बुधवार सुबह अपने घर पर पति के साथ थी। इस बीच खाना बनाने को लेकर कहासुनी हुई। वर्षा ने खाना बनाया और कमरे में जाकर दरवाजे अंदर से बंद कर लिए। पति दूसरे कमरे में मौजूद था। थोड़ी देर बाद पति ने वर्षा को आवाज दी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। दरवाजे को तोड़ा तो कमरे में वर्षा मृतावस्था में लटक रही थी। मृतका की एक पुत्री है। ग्राम सेवनी निवासी मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता रामसेवक ने बताया कि वर्षा की शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी। उसका पति दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। थाना बानपुर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण का पता चलेगा। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed