{"_id":"627958eb6c67cd3f5617ad4d","slug":"woman-found-hanging-under-suspicious-circumstances-taldehate-news-jhs220349848","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदिंग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी मिली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदिंग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी मिली महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम झावर के समीप विरधा वीट में 25 वर्षीय महिला का शव फांसी पर लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के बाद सीओ और थानाध्यक्ष पूराकलां मौके पर गए। अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी ली। मौके की परिस्थितियों से मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
सोमवार को जंगल से गुजर रहे कुछ लोगों ने एक महिला का शव पेड़ पर लटकता देखा। इसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद सीओ कैलाश नारायण और थानाध्यक्ष राजकुमार यादव मौके पर गए। मौके पर गए अधिकारियों ने आसपास के लोगों से जानकारी ली। मौके की स्थिति से मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। क्योकि महिला के पैर जमीन से लगे थे और मौके पर एक बैग पड़ा था।जिसमें उसके कपड़ा रखे थे। सवाल यह है कि महिला पेड़ पर कैसें चढ़ गई।
थानाध्यक्ष पूराकलां राजकुमार यादव ने बताया कि मृतका की शिनाख्त आरती (25) पत्नी मनीराम निवासी झावर के रूप में हुई। मृतक के पति मनीराम की पहली पत्नी से दो पुत्र थे। इसके बाद मनीराम ने मृतका से चार वर्ष पहले दूसरी शादी कर ली थी। महिला गोरखपुर की बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्म हत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
- जानकारी के बाद मौके पर गया था। मामले की जांच चल रही है। जो भी तथ्य सामने आएगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - कैलाश नारायण सीओ तालबेहट।