{"_id":"6af8163dd3361aed20026132","slug":"pan-masala-continues-to-be-sold-in-lalitpur-even-after-failing-a-sample-test-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: नमूना फेल होने के बाद भी ललितपुर में बिक रहा राजश्री पान मसाला, असुरक्षित मिला बीएचसी 26 बैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: नमूना फेल होने के बाद भी ललितपुर में बिक रहा राजश्री पान मसाला, असुरक्षित मिला बीएचसी 26 बैच
Sat, 14 Nov 2026 01:35 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: Akash Dubey
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:35 PM IST
सार
पान मसाले में पारंपरिक कत्थे की जगह हानिकारक रसायन मिलाया गया था। आयुक्त विनोद कुमार शर्मा ने इसकी बिक्री पर रोक लगाई। हालांकि, प्रतिबंध के बावजूद यह बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा है।
विज्ञापन
पान मसाला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
शहर के बाजारों में राजश्री पान मसाले की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है, जबकि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जांच में इसका एक बैच असुरक्षित पाया गया है। प्रयोगशाला में नमूना फेल होने के बाद विभाग ने संबंधित उत्पाद की बिक्री पर रोक लगाने की कार्रवाई की है। इसके बावजूद बाजार में इसकी बिक्री जारी रहने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बीते 21 अप्रैल को नझाई बाजार स्थित बड़कुल एंड कंपनी से राजश्री पान मसाला के बीएचसी 26 बैच का नमूना लिया था। जांच के लिए इसे प्रयोगशाला भेजा गया। प्रयोगशाला की रिपोर्ट में नमूना मानकों पर खरा नहीं उतरा और उत्पाद को असुरक्षित घोषित किया गया।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि पान मसाले की लागत कम रखने के लिए पारंपरिक कत्थे के स्थान पर एक सस्ते एवं हानिकारक रसायन का इस्तेमाल किया गया था। इससे उत्पाद में सफेदी, चमक और विशेष कसैलापन पैदा किया जाता है। इस तरह की मिलावट को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना गया है।
विज्ञापन
आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन विनोद कुमार शर्मा ने मामले में कार्रवाई करते हुए इसकी जानकारी दी है। नमूना असुरक्षित पाए जाने के बाद संबंधित बैच की बिक्री पर रोक लगाई गई है। अब सवाल यह है कि जांच रिपोर्ट आने और विभागीय कार्रवाई के बावजूद बाजार में संबंधित उत्पाद की बिक्री कैसे हो रही है।
