फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Woman dies after coming in contact with high tension line

Lalitpur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत

Thu, 25 May 2023 01:52 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 25 May 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after coming in contact with high tension line
कच्चे घर की मरम्मत करने के दौरान पेड़ के संपर्क में आई थी
विज्ञापन

जखौरा थाना क्षेत्र के आलापुर बढौरा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर के पास लगे पेड़ में दौड़ रहे हाईटेंशन लाइन की चपेट में महिला आ गई। जिससे वह आहत होकर बेहोश हो गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर आए, यहां चिकित्सकों ने शरीर का परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम आलापुर बढौरा निवासी बेबीराजा (24) पत्नी भैया यादव बुधवार की सुबह अपने कच्चे घर की मरम्मत का कार्य कर रही थी। घर के पास ही एक पेड़ खड़ा था। जिसके पास से ही हाईटेंशन लाइन के तार गुजरे हैं। मरम्मत कार्य करते समय बेबी राजा वहां लगे पेड़ के संपर्क में आ गई। जिससे पेड़ में दौड़ रहे हाईटेंशन करंट की चपेट में वह आ गई और आहत होकर मौके पर ही अचेत होकर गिर गई। परिजन आनन फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed